featured यूपी

20 जुलाई को शपथ लेंगे सभी नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, पालन करने होंगे ये नियम

20 जुलाई को शपथ लेंगे सभी नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, पालन करने होंगे ये नियम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 825 नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह आने वाली 20 जुलाई को मनाया जायेगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने बीते शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र जारी कर निर्देश दिया है।

इस पत्र के मुताबिक सभी नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान सभी जिलाधिकारी अपने जिले के विकास खंडों में सुविधानुसार दो पालियों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय करके शपथ ग्रहण की कार्यवाही सनिश्चित करें।

पत्र में बताया गया है कि शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक आयोजित की जाये। साथ ही पहली बैठक और शपथ ग्रहण में कोरोना प्रोटोकॉल का समुचित ढंग से पालन कराया जाना चाहिए।

Related posts

शराबबंदी कानून में संशोधन के मूड़ में नीतीश सरकार, आगामी सत्र में आ सकता है संशोधन प्रस्ताव  

Ankit Tripathi

जरा संभलकर! दुकानदार बेच रहे एक्सपायरी सामान, कहीं आप न बन जाएं खरीदार

Shailendra Singh

मध्य प्रदेश : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, महेंद्र सिंह होंगे एससी मोर्चे के अध्यक्ष

mahesh yadav