featured यूपी

स्‍वतंत्र देव सिंह का भावुक ट्वीट, बताया ‘बाबूजी’ को सच्ची श्रद्धांजलि देने का रास्‍ता   

स्‍वतंत्र देव सिंह का भावुक ट्वीट, बताया- क्‍या होगी ‘बाबूजी’ को सच्ची श्रद्धांजलि   

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। सोमवार को नरोरा के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने एक भावुक ट्वीट किया है।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने किया ट्वीट  

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्व. कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ के बताए हुए मार्ग पर चलना और उनके संकल्पों को सिद्धि तक ले जाना हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’

 

 

राम मंदिर आंदोलन की ताकत थे: आडवाणी

वहीं, कल्याण सिंह के निधन पर भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- वे राम मंदिर आंदोलन की ताकत थे। कल्याण सिंह की प्रतिबद्धता राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही है।

राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार  

गौरतलब है कि, आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्‍याण सिंह का अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। खबरों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया है। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। एक अनुमान के अनुसार अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतरौली से नरोरा घाट तक 40 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। अंत्येष्टि के लिए पहले से ही निर्धारित स्थल पर चंदन की लकड़ी, आम, पीपल की लकड़ी, हवन सामग्री, देसी घी और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करवा ली गई है।

बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अंतेष्टि स्थल पर जो टेंट लगाया गया है, वह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी इस दौरान देखी जा रही है। पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंतिम संस्कार में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के कई बड़े चेहरे इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

Related posts

वसुंधरा सरकार बदमाशों पर शिकंजा कसने में नाकाम,आबकारी अधिकारी की चाकुओं से गोद कर की गई हत्या

rituraj

कई प्रत्याशियों पर गिरी डीएम के कार्रवाई की गाज

piyush shukla

Exclusive:राजधानी में अब कोविड मरीजों के इलाज पर भी संकट गहराया

sushil kumar