Breaking News featured देश मनोरंजन

शादी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आईं सुनीता उपदृष्टा, जानें कितनी उम्र में की थी पहली शादी

445060fe a76c 4d40 9b4e df21d35ac4f4 शादी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आईं सुनीता उपदृष्टा, जानें कितनी उम्र में की थी पहली शादी

बॉलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन किसी न किसी को लेकर चर्चाएं चलती रहती है। कोई शादी को लेकर तो कोई बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। आज फिर एक बार बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनीता उपदृष्टा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, खबरे हैं कि सुनीता ने एक बार फिर से शादी रचाने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि वो बहुत जल्द दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक शादी को लेकर सुनीता ने कोई भी ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया है। सुनीता उपदृष्टा दशकों से सिंगल मदर हैं और टीवी प्रोड्यूसर किरण की एक्स वाइफ रह चुकी हैं।

19 साल की उम्र में की थी पहली शादी-

बता दें ​कि अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सिंगर, होस्ट और डबिंग आर्टिस्ट सुनीता ने एक निजी समारोह में एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। सुनीता ने एक मीडिया हाउस के अध्यक्ष से सगाई की। सुनीता की शादी की तारीख का ऐलान होना बाकी है। इससे पहले सुनीता उपद्रष्टा ने महज 19 साल की उम्र में टीवी प्रोड्यूसर किरण से शादी कर ली थी। दोनों की ये शादी कुछ ही सालों चल पाई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। सुनीता उपद्रष्टा ने तेलुगु में कई गीतों की रचना की है और अपने गीतों के लिए कई राज्य पुरस्कार जीते हैं। सुनीता उपद्रष्टा ने अपनी फिल्म सिंगिंग करियर की शुरुआत गीत ‘ए वेला लो नीवु’ से की थी, जिसे सिरीवनेला सीताराम शास्त्री ने लिखा था। गायक ने 1997 में कन्नड़ भूमि गीता में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म के लिए सिंगल गाया। संगीत वादक इलैयाराजा ने इसको म्यूजिक दिया। सुनिता का हालिया गीत ‘नीली नीला उर्फसम’ है।

Related posts

लखनऊ: सेवा दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

Shailendra Singh

बिहार बोर्ड में लड़कियों का रिजल्ट रहा अव्वल, 90 फीसदी से ज्यादा मिली सफलता

bharatkhabar

हिमाचल चुनाव में खिला बीजेपी का कमल, 68 में से 44 सीटों पर जमाया कब्जा

Breaking News