उत्तराखंड

अचानक बदला देवभूमि के मौसम का मिजाज

uttarakhand अचानक बदला देवभूमि के मौसम का मिजाज

देहरादून। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला नजर आ रहा है। बीते सोमवार को सूबे के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से सूबे में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में इस बारिश और बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आये इस बदलाव के चलते यहां का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

uttarakhand अचानक बदला देवभूमि के मौसम का मिजाज

हांलाकि मौसम विभाग द्वारा अभी आने वाले दिन में तापमान में कई और गिरावट दर्ज करने का अनुमान है। इसके साथ ही कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के होने की आशंका भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। हांलाकि मैदानी इलाके अभी भी लू का कहर झेल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय कारक की वजह से हुआ है।

Related posts

ज्यादातर आत्महत्याएं मानसिक जागरूकता की कमी के कारण होती हैं

Trinath Mishra

खुल जायेंगे 30 अप्रैल को चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिये दर्शनार्थ

Rani Naqvi

उत्तराखंडः राज्य सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के अधिकारियों के विभागों में हुआ फेरबदल

mahesh yadav