featured उत्तराखंड

उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण को और आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म

उत्तराखंड 3 उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण को और आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म

देहरादून। उत्तराखंड में अब पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया है। सरकार ने पदोन्नति पर लगाई रोक को हटा दिया है, जिसके बाद अब बिना आरक्षण के प्रमोशन दिया जाएगा। वहीं, शासन से मिले इस आदेश के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म हो गई है। 

बता दें कि उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी इमप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हाटाने, आरक्षण खत्म करने और आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए। उनका आंदोलन लगातार उग्र होता देख राज्य सरकार की ओर से उन्हें हड़ताल से वापस बुलाने की काफी कोशिशें हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। एसोसिएशन लगातार अपनी मांगों पर अड़ा रहा। 

वहीं आखिरकार बुधवार को कर्मचारियों का आंदोलन रंग लाया और पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया। साथ ही पदोनत्ति पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है, जिसके बाद से ही कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। गुरुवार से सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यालयों में जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को परेशानियों से निजात मिल गई है।

Related posts

Satyendra Jain: जेल प्रशासन पर उचित खाना न देने का आप मंत्री ने लगाया आरोप, आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

Rahul

पंजाब चुनावः अरूण जेटली ने जारी किया भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र

kumari ashu

अल्मोड़ा के वन विभाग में, की गईं फॉरैस्ट गार्डो की भर्तीयां

Kalpana Chauhan