featured देश बिज़नेस

पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पेट्रोल-डीजल के रेट बराबर रखने पर सहमत

petrol rate पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पेट्रोल-डीजल के रेट बराबर रखने पर सहमत

चंडीगढ़। पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पेट्रोल-डीजल के रेट बराबर रखने पर सहमत हो गए। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों के वित्त मंत्रियों और अफसरों की मंगलवार को मीटिंग हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर बराबर हो। आखिरी फैसला अक्टूबर में दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा,पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे हुआ महंगा
11वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ समेत छह राज्य 3% से 4% तक वैट घटा सकते हैं। इससे पेट्रोल, डीजल दो रुपए तक सस्ता होगा। इन राज्यों में पंजाब में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 35.12% वैट लगता है।

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की दरें

राज्य पेट्रोल पर टैक्स डीजल पर टैक्स
पंजाब 35.12% 16.74%
दिल्ली 27.00% 17.24%
उत्तरप्रदेश 26.90% 16.84%
हरियाणा 26.25% 17.22%
हिमाचल प्रदेश 24.43% 14.38%
चंडीगढ़ 19.76% 11.42%

पेट्रोल-डीजल के रेट पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से टैक्स घटाने की अपील की। जो राज्य एक समान रेट रखने पर सहमत हुए हैं उनमें से तीन (हरियाणा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश) में भाजपा की सरकार है।

अभी तक चार राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के रेट कम किए हैं। राजस्थान सरकार ने वैट 4% कम किया। आंध्रप्रदेश और कर्नाटक ने 2-2 रुपए घटाए। पश्चिम बंगाल में एक रुपया कम किया गया।

चंडीगढ़ में मंगलवार को हुई राज्यों की बैठक में दूसरे मुद्दों पर भी सहमति बनी। आबकारी नीति, ट्रांसपोर्ट परमिट और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी एक जैसी की जाएगी। राज्यों की एक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो दो हफ्ते में रिपोर्ट देगी।

बैठक में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

अरविंद केजरीवाल को हुई बुखार और गले में खराश की शिकायत, दिल्ली सीएम ने खुद को किया आइसोलेट

Rani Naqvi

जल्दी ही प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद, सीएम योगी ने दी जानकारी

mahesh yadav

आस्था के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं होगी, लाल किले से बोले पीएम

Rani Naqvi