featured देश

वंदे मातरम को लेकर हुआ विवाद, AIMIM विधायक बीजेपी MLA से भिड़े

spat on vande mataram, maharashtra assembly, aimim mla, waris pathan, bjp mla

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर राष्ट्रगीत गाने को लेकर शुक्रवार को काफी बड़ा विवाद देखा गया है। यहां वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और AIMIM के विधायकों के बीच जमकर बहस बाजी हुई। दोनों ही पक्ष के विधायक एक दूसरे की आवाज को दबाते हुए नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच बीजेपी नेता राज पुरोहित AIMIM के वारिस पठान के सामने वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे लेकिन वारिस खान नारा उन्हें यह नारा नगाने से मना कर रहे थे।

spat on vande mataram, maharashtra assembly, aimim mla, waris pathan, bjp mla
waris pathan

इस बीच राज पुरोहित ने वारिस पठान से यह कहा कि अगर उन्हें वंदे मातरम का नारा नहीं लगाना है तो वह पाकिस्तान चले जाए। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही वायरल हो रही वीडियो में राज पुरोहित द्वारा वारिस पठान को यह कहा जा रहा है कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम कहना है। इसके बाद वारिस पठान हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

राज पुरोहित का कहना है कि एक सच्चा मुसलमान हमेशा वंदे मातरम गाता है। वायरल हो रही वीडियो में घटनास्थल पर काफी सारे लोग दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कोई भी इन्हें शांत नहीं करा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि घटनास्थल पर काफी सारे मीडिया वाले भी मौजूद हैं। लेकिन दोनों पक्षों के बीच में मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।

Related posts

रेप इन इंडिया के बयान पर बुरे फंसे राहुल गांधी, झारखंड में चुनावी सभाओं पर लग सकती है रोक

Rani Naqvi

दिल्ली के राम लीला मैदान में जन आक्रोश रैली में राहुल ने किया जनसभा को संबोधित, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

चीन ने लद्दाख सीमा पर खूना झड़प के बाद भारत के 2 मेजर समेत 10 सैनिकों को रिहा किया

Rani Naqvi