Breaking News यूपी

सपा नेता ने खोजा प्रचार का अनोखा तरीका, अब अखिलेश यादव की फोटो व योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

WhatsApp Image 2021 08 14 at 7.14.31 PM सपा नेता ने खोजा प्रचार का अनोखा तरीका, अब अखिलेश यादव की फोटो व योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

लखनऊ। हाल में ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण करना शुरू किया है। यूपी में भी लाखों लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का भी दावा किया गया है। सरकार इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच किलो राशन दे रही है। लेकिन, जो चर्चा का विषय बना है, वह है सरकार के प्रचार का तरीका। सरकार की ओर से जिस बैग में राशन दिया जा रहा है, उस पर पीएम मोदी की फोटो छपी हुई है। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है।

इसी क्रम में यूपी में अब समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता ने भी अपने मुखिया अखिलेश यादव का प्रचार करने का नया तरीका निकाला है। लखनऊ के उत्तरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सपा नेता वे लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चांद सिद्दीकी होर्डिंग और पोस्टर से इतर अब बैग पर अखिलेश यादव की फोटो और सपा सरकार के दौरान शुरू हुईं जनहित की योजनाओं को छपवाकर दुकानों पर बांटने का निर्णय लिया है। चांद सिद्दीकी की प्लानिंग यह है कि बैग में दुकानदार सामान देंगे। इससे घर-घर तक सपा मुखिया की फोटो के साथ उनकी योजनाएं पहुंच जाएंगी।

WhatsApp Image 2021 08 14 at 7.14.49 PM सपा नेता ने खोजा प्रचार का अनोखा तरीका, अब अखिलेश यादव की फोटो व योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

सपा नेता चांद सिद्दीकी ने बताया कि होर्डिंग और पोस्टर में लोग लाखों रूपए खर्च करते हैं। इनका आम जनता कोई सदुपयोग नहीं कर पाती है। इसलिए उन्होंने इस बार निर्णय लिया है कि उत्तरी विधानसभा के प्रत्येक बाजार में अखिलेश यादव की फोटो और उनकी सरकार की योजनाओं वाले बैग बनवाकर बांटेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तरी विधानसभा में कुल 21 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड की बड़ी बाजारों में दुकानदारों को बांटा जाएगा।

पर्यावरण का भी रखेंगे ध्यान

सपा नेता चांद सिद्दीकी कहते हैं कि बाजारों में पॉलिथीन बंद हो चुकी है। ऐसे में दुकानदारों के सामने सामान देने का संकट रहता है। उन्होंने बताया कि वह जो बैग बनवाएंगे वह मजबूत भी होगा, जिसका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि होर्डिंग-पोस्टर में पैसा खर्च करने से अच्छा है कि ऐसे बैग बनवाएं, जिसका उपयोग जनता भी कर सकेगी।

ऐसे आया आईडिया

चांद सिद्दीकी ने बताया कि यह आईडिया अचानक से आया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सपा सांसद आजम खां का 73वां जन्मदिसव था। इस मौके पर हमने जानकीपुरम प्रथम वॉर्ड के 73 जरूरतमंद लोगों को राशन का पैकेट दिया। इस पैकेट पर अखिलेश यादव की फोटो छपवाई थी। साथ ही उस पर 2013 में आया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि इस पैकेट में उन्होंने पांच किलो का राशन दिया। जिसमें दाल, चावल, नमक, आटा, मसाला आदि था।

WhatsApp Image 2021 08 14 at 6.46.33 PM सपा नेता ने खोजा प्रचार का अनोखा तरीका, अब अखिलेश यादव की फोटो व योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद उनको आईडिया आया कि ऐसे बैग भी हम बांट सकते हैं, जिससे कि अपनी पार्टी का प्रचार भी जाए और लोगों की मदद भी की जा सके। आजम खां के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो० चाँद सिद्दीक़ी के साथ लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रवि यादव, वार्ड अध्यक्ष लाला लाजपत राय वार्ड शैलेन्द्र वर्मा लोधी, छात्रनेता अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष पिंकू रावत, रोहित यादव, अनिल गौतम, सुभाष शर्मा, रईस एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दो दिन के गुजरात दौरे पर मोदी, करेंगे तीन जनसभाएं

Vijay Shrer

यूपी-बिहार और झारखंड में तूफान की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत, कई घायल

rituraj

महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा की जरूरत : सुब्रमण्यम स्वामी

bharatkhabar