Sonia Gandhi Letter: सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लोगों को भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परिवार को संभाल लेने की अपील की है। सोनिया गांधी के इस पत्र को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है।
ये भी पढ़ें :-
PM Modi Visit Haryana: आज पीएम मोदी का हरियाणा दौरा, 9750 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र में गांधी परिवार और रायबरेली के संबंधों के बारे में लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि रायबरेली के बिना अपने परिवार को अधूरा बताया है। वह अपने संसदीय क्षेत्र में भले ही कुछ दिन से सक्रिय नहीं थीं, लेकिन रायबरेली को अपनी ससुराल से सौभाग्य की तरह मिलने की बात करके भावनात्मक लगाव को भी उजागर किया है।
CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी का रायबरेली की जनता के प्रति स्नेह किसी से नहीं छुपा है। जब वह पहली बार चुनाव लड़ने आईं तो रायबरेली की आवाम ने अपनी बहू को मुंह दिखाई के रूप में जीत का तोहफा दिया।
काल के चक्र ने जब स्वर्गीय राजीव जी को हमसे छीन लिया तो वह अभिवाहक के रूप… pic.twitter.com/3cQVj5aLUn
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 15, 2024
आगे उन्होंने पत्र में गांधी परिवार और रायबरेली के संबंधों की जड़ों को न सिर्फ गहरा बताया है। उन्होंने आगे लिखा कि इसे सियासी तौर पर देखा जाए तो वह रायबरेली की जनता से पहले की तरह ही समर्थन की ख्वाहिशमंद हैं। क्योंकि फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और फिर खुद को मिले समर्थन के साथ ही उन्होंने भविष्य में परिवार को संभालने की अपील की है। इसके बाद से ही रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा की संभावित उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।