featured Breaking News देश

’27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे के साथ कांग्रेस ने फूंका यूपी में बिगुल

Congres '27 साल, यूपी बेहाल' के नारे के साथ कांग्रेस ने फूंका यूपी में बिगुल

नई दिल्ली। ’27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे के साथ कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए कांग्रेस एक 3 दिनों की बस यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस यात्रा दिल्ली से कानपुर तक जाएगी। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और शीला दीक्षित समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Congres 01

यात्रा के दौरान कांग्रेस यूपी के अलग-अलग जिलों में जाएगी और अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखेगी। यात्रा रथ में पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार 78 वर्षीय शीला दीक्षित और राज्य प्रमुख बनाए गए अभिनेता से नेता राज बब्बर सवार होंगे। सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते 29 जुलाई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वहां यूपी में चुनाव अभियान की अगुवाई के लिए चुने गए नेताओं की टीम को पार्टी सदस्यों से मिलवाएंगे।

कांग्रेस पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश पर फोकस कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद भी पिछले काफी दिनों से यूपी में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की रणनीति अब अपना असर दिखाने लगी है और कांग्रेस यूपी में पहले से मजबूत स्थिति में दिखाई देने लगी है। हालांकि इस कवायद का अंजाम तो चुनाव नतीजे ही बताएंगे।

Related posts

एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ की 3 कंपनियां जम्मू एवं कश्मीर रवाना

bharatkhabar

मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने वाली दूसरी कंपनी बनी TCS, जानें किसने किया पहला स्थान हासिल

Aman Sharma