नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में सिर्फ एक दिन का समय बचा है और जो रस्में है उनकी शुरूआत हो चुकी है। बता दे कि कपूर परिवार में पहली शादी हो रही है जिसको लेकर कपूर फैमिली में सभी काफी एक्साइटेड हैं। रविवार को सोनम कपूर की महेंदी ककी रस्म थी। ऐसे में सभी ये जानने के लिए उस्सुक होंगे कि आखिर कपूर फैमिली घर की पहली शादी में क्या कुछ पहनने वाली है महेंदी से लेकर शादी में सभी के आउटफिट्स के बारे में जानने के लिए आप सभी काफी उत्साहित होंगे तो आज हम बताने वाले है कि कपूर फैमिली की शादी में कौन क्या पहनने वाला है।
मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस
बता दें कि शादी में दुल्हन की बहने फैमिली के सबसे क्लोज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की ड्रेस में नजर आ सकती है।दरअसल हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और खुशी मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर आती स्पॉट की गईं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शादी की तैयारियों और ड्रेस के लिए मनीष मल्होत्रा से मिलने गई थीं। बता दें कि मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के सबसे करीब दोस्तों में से हैं।
श्रीदेवी के निधन के समय वो पूरे परिवार के साथ नजर आए। जाह्नवी और खुशी अक्सर की मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में नजर आती है। ट्रेडिशलन ड्रेस के लिए श्रीदेवी हमेशा ही मनीष मल्होत्रा को फॉलो करती थी। बता दें सोनम कपूर की महेंदी की रस्म में भी जाह्नवी कपूर सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं जो कि श्रीदेवी का पसंदीदा रंग है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि मोहित मारवा की शादी में भी श्रीदेवी और उनकी बेटियां मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर्स आउटफिट्स में नजर आईं थी। सोनम कपूर की शादी के आउटफिट्स की बात करें तो वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए जोड़े में नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी सोनम कपूर को कई बार अनामिका की ड्रेस में देखा जा चुकी हैं। शादी के पहले सोनम ने अनामिका के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोशूट भी कराया था। इसके साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम अनामिका की ड्रेस में जलवे बिखेर चुकीं हैं।
सोनम कपूर की महेंदी रस्म
रविवार को सोनम कपूर की महेंदी की रस्म थी। इस रस्म में पूरी फैमली ने काफी मस्ती की साथ ही हाथों पर महेंदी लगा कर सोनम कपूर ने भी आनंद आहूजा के साथ जमकर डांस किया। सोनम कपूर की शादी के लिए जहां एक तरफ उनका घर दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर उनकी मौसी कविता सिंग के घर पर भी तैयारियां की गई हैं। सोनम की शादी उनकी मौसी के घर पर ही होगी। आपको बता दें कि सोनम की शादी सिख रिति रिवाजों के अनुसार होगी।