सहारनपुर। अश्लील एमएमएस बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सटीक जानकारी और मुखबिरी के आधार पर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन के पास से कई अन्य लोगों की अश्लील वीडियो की क्लिपें भी बरामद भी की हैं। ये गिरोह जंगल में घूमने आये प्रेमी युगलों की जबरन अश्लील विडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने का धन्धा लम्बे समय से कर रहा था।
हाल में ही जंगल में झूमने आये एक प्रेमी युगल की अश्लील वीडियो बनाकर इन बदमाशों ने उन्हे भी ब्लैकमेल किया। इसके बाद ये विडियो वारलय हो गया जो कि पुलिस के हाथ लगा पुलिस ने लोगों की पहचान कर उनसे जब पूछताछ की तो सारा मामला सामने आये। पुलिस को गहन तफ्तीश में मालूल चला कि ये गिरोह इस तरह के विडियो बनाकर लोगों से लूटपाट करता था और लडकियों के साथ अश्लील हरकतें भी करता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बुनकर इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। जिसके पास से कई अश्लील क्लिपें भी मिली है। अब पुलि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस को मिले विडियो में एक लडकी के साथ कुछ युवक अश्लील हरकतें कर रहे हैं, साथ ही पास खड़े लड़के से पैसे मांग रहे हैं। विडियो की जान करने के बाद पुलिस ने अश्लील हरकतें करने वाले लड़कों को वीडियो के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में बेहट क्षेत्र के नसीर, सलीम और अयाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन युवकों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।