featured Breaking News देश राज्य

शिमला में बिगड़ी सोनिया की तबीयत, लाना पड़ा दिल्ली

sonia gandhi शिमला में बिगड़ी सोनिया की तबीयत, लाना पड़ा दिल्ली

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की तबीयत इन दिनों बिगड़ी हुई बताई जा रही है। जानकारी है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा का घर देखने के लिए शिमला पहुंची थीं। वह शुक्रवार को शिमला गई थीं लेकिन वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब के चलते शुक्रवार को उन्हें दिल्ली लाया गया और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है।

sonia gandhi शिमला में बिगड़ी सोनिया की तबीयत, लाना पड़ा दिल्ली
sonia gandhi

इलाज के बाद अब सोनिया गांधी की तबीयत समान्य बताई जा रही है। प्रियंका वाड्रा का घर देखने के लिए सोनिया गांधी गुरुवार को शिमला के छराबड़ा गई थी। वह निर्माणाधीन घर के आगे फूलों को पानी दे रही थी लेकिन इस दौरान अचानक ही उनकी तबीतय खराब हो गई। सोनिया गांधी के पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद तत्काल हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली लाया गया और गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी है कि सोनिया गांधी को शाम पांच बजे अस्पताल में लाया गया है। वही इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष की तरफ से कहा गया है कि शिमला से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और अब वह बेहतर महसूस कर रही है।

Related posts

मोदी का 15 जुलाई को कानपुर का कार्यक्रम रद्द

bharatkhabar

PM Modi On Independence Day: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, कहा- मैं अगली 15 अगस्त को फिर आउंगा

Rahul

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर तारामंडल के नक्षत्र शाला में देखा सूर्यग्रहण

Nitin Gupta