featured उत्तराखंड देश

उत्तराखंड की बेटी शीतल को मिलेगा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Sheetal उत्तराखंड की बेटी शीतल को मिलेगा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्लोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। साल 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर फतह हासिल की। इसके बाद 2019 में शीतल ने माउंट एवरेस्ट फतह किया।

वर्ष 2019 में किया माउंट एवरेस्ट फतह
वर्ष 2019 में उसने माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं। उत्तराखंड की बेटी का जुनून ही था कि उसने 15 अगस्त 2021 में उसने यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस चोटी पर भारतीय झंडा फहरा फहराया। तीलू रौतेली पुरस्कार हासिल करने वाली इस पर्वतारोही को अब भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है।

उत्तराखंड की बेटी को पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि
केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी बाजपेयी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी को यह पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है। वह यह पुरस्कार हासिल करने वाली उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही है। अब भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है। ये पुरस्कार हासिल करने वाली शीतल उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही होंगी।

मां के साथ जंगल जाने के बाद लगा शौक
शीतल ने जागरण से फोन पर बातचीत में कहा कि जब वह कक्षा दो में पढ़ती थी। अपनी मां के साथ जंगल जाया जा करती थी। तभी से वह ऊंची चोटियों पर चढ़ने लगी थी। इसी शौक के चलते लोगों ने प्रेरित किया। इसके बाद मुझे भी अच्छा लगने लगा। मैंने भी पर्वतारोहण को ही लक्ष्य बना लिया।

पिता चलाते हैं टैक्सी, मां गृहणी
पिथौरागढ़ निवासी शीतल के पिता उमा शंकर राज पिथौरागढ़ में टैक्सी चलाते हैं और मां गृहणी हैं।

ये भी पढ़ेंः- यूपी को 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Related posts

यूपी में कम हो रही है कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में देखने को मिले 20 नये मामले

Kalpana Chauhan

डबल मर्डर केस: पुलिस आज कर सकती है हत्या का खुलासा

Rani Naqvi

चुनाव आयोग करेगा त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनाव की तारिखों का एलान

Rani Naqvi