featured मनोरंजन

छठ पूजा से पहले खेसारी का गीत ‘पेन्ह ली पियरिया सड़िया’ रिलीज, लाखों लोग कर रहे पंसंद

962027 khesari lal yadav छठ पूजा से पहले खेसारी का गीत 'पेन्ह ली पियरिया सड़िया' रिलीज, लाखों लोग कर रहे पंसंद

देशभर में छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह है। 8 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व का त्योहार शुरू होने वाला है। इस मौके पर लगातार भोजपुरी गाने भी आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अब तक कई गाना ला चुके हैं। आज फिर से खेसारी लाल यादव का एक गाना छठ पूजा पर सामने आया है। ‘पेन्ह ली पियरिया सड़िया’ टाइटल से आए इस गाने को अब तब चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कुछ ही घंटों में आठ लाख से ज्यादा व्यूज
गाने की खासबात है कि खेसारी ने इसमें अभिनय करने के साथ ही अपनी आवाज भी दी है। गाने को मुकेश यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। फालतू एंटरटेनमेंट नामक यूट्यूब चैनल पर गाने का अपलोड किया गया है। महज कुछ ही घंटों में आठ लाख से ज्यादा व्यूज गाने को मिल चुके हैं।

इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘महिमा छठी मईया के’ रिलीज हुआ था। यह गाना रिलीज के साथ ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते दिखे थे। इस वीडियो की खास बात है कि इसमें छठ पूजा के घाटों को भी दर्शाया गया है। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आया था।

फिलहाल आस्था के महापर्व की भक्ति में लीन भक्तों को खेसारी लाल यादव का यग भोजपुरी छठ गीत खूब पसंद आ रहा है। यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।

 

Related posts

नोटबंदी इतिहास का सबसे बड़ा स्कैम : राहुल गांधी

shipra saxena

पाकिस्तान के ईदगाह मार्केट में जोरदार बम धमाका, 20 की मौत, 50 घायल

Rahul srivastava

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड श‍िबानी दांडेकर की क्लिक की फोटो, अब हो रही वायरल

Samar Khan