Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।
ये भी पढ़ें :-
Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम का समापन आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
बीएसई सेंसेक्स 294 की अंकों की गिरावट के साथ 62505 अंकों पर खुला है। तो एनएसई का निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18,332 अंकों पर खुला है।
आज चढ़ने व गिरने वाले शेयर
सुबह टॉप गेनर्स की लिस्ट में जो कंपनिया हैं, उसमें ONGC, RIL, L&T, Tata Motors, Adani Ports SEZ, Axis Bank और Coal India Ltd हैं। जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में TCS, Asian Paints, Dr. Reddys, M&M, HDFC, Wipro और Kotak Bank हैं।
एशियाई बाजार में गिरावट
आज भारतीय बाजार के साथ प्रमुख एशियाई बाजार भी गिरावट पर रहे। SGX Nifty 0.27 फीसदी निक्केई 225 इंडेक्स 1.54 फीसदी की गिरावट रही। स्ट्रेट टाइम्स 0.57 फीसदी तक गिरा तो हैंगसेंग में तेजी और यह 0.93 फीसदी की बढ़त पर रहे।