लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सोमवार को अमृत महोत्सव के तहत राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा से शहीद स्मारक तक युवा संकल्प पद यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन किया। युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष नितिन मित्तल के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने “युवा संकल्प पद यात्रा” निकाली। यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल व प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हाथ में तिरंगा यात्रा लिए हुए सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने इस यात्रा में भागीदारी की। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ पद यात्रा की शुरूवात हुई। इस यात्रा का अटल चैक, मोतीमहल रेस्टोरेंट, मार्क्समैन रेस्टोरेंट, डीएम आवास सुभाष चैक, आदि कई स्थानों पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा फूलों की वर्षा के साथ इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। शहीद स्मारक पर फूलों की वर्षा करके शहीदों को नमन करते हुए पद यात्रा का समापन हुआ।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि इस अवसर पर आकाश यादव ,उत्कर्ष मिश्रा मीडिया प्रभारी सौरभ राय ,अनुराग मिश्रा प्रशांत सेठ, से अंकुश यादव, विवेक सिंह मोनू, शिवाजालि पांडे, अभिषेक बाजपेई अभिषेक और आदित्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।