featured बिज़नेस

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 230 अंक लुढ़का, निफ्टी 19,700 के पास

sensex nifty sensexdown 770x433 1 Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 230 अंक लुढ़का, निफ्टी 19,700 के पास

Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सोमवार को दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई है।

ये भी पढ़ें :-

Earthquake In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में लगे भीषण भूकंप के झटके

आज बाजार का हाल
आज यानी सोमवार की सुबह सेंसेक्स करीब 230 अंक गिरावट के साथ 66,050 अंक नीचे लुढ़क गया है। वहीं, निफ्टी करीब 50 अंक के नुकसान के साथ 19,700 अंक के पास आ चुका था। आज बीएसई सेंसेक्स करीब 50 अंक के नुकसान में था। निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में करीब 15 अंक गिरा हुआ था।

शुक्रवार को आई थी गिरावट
इससे पहले बीते सप्ताह के अंतिम दिन को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार की सेंसेक्स 125.65 अंक लुढ़ककर 66,282 अंक पर और निफ्टी 42.95 अंक गिरकर 19,751 अंक पर बंद हुआ था।

आज के शेयर का हाल
आज शुरुआती कारोबार मे सेंसेक्स पर एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी की तेजी दिख रही थी। इंफोसिस के शेयर भी ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में थे।

अमेरिकी और एशियाई बाजार में गिरावट दर्ज
अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भले ही 0.12 फीसदी की मामूली तेजी आई थी, लेकिन नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.23 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.50 फीसदी की गिरावट आई थी। आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं। जापान का निक्की 1.64 फीसदी गिरा हुआ है। हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.50 फीसदी के नुकसान में है।

Related posts

बिहारअपडेट बिहार मे 276 नए संक्रमित मिले

Kumkum Thakur

देश में तेजी से हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन का काम, 4 दिनों में 2.70 करोड़ लोगों को लगा टीका

Rahul

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल, निफ्टी में तेजी

Rahul