Share Market Today: आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-
आज बाजार का हाल
बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 191.69 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 60,614.53 पर कारोबार कर रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 17,839 के निचले स्तर तक आ गया है।
टॉप गेनर्स व लूजर वाले शेयर
सुबह उछाल पर कारोबार करने वाले कंपनियों की सूची में UPL, L&T, HDFC Life, M&M, SBI, Kotak Bank और Maruti Suzuki हैं। वहीं गिरावट पर कारोबार करने वाली कंपनियों की सूची में Adani Ent., HCL Tech, Hindalco, Tata Steel, Wipro, Dr. Reddys और Tech Mahindra हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
वहीं, कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे गिरकर 82.36 प्रति डॉलर पर खुला है। इससे पहले गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे बढ़कर 82.51 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में गिरावट
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए। 51.00 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 33,683 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 7.75 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 4,084 पर बंद हुआ।