शाहजहांपुर। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्ण राज ने सोमवार को जिले में 30 सड़कों का शिलान्यास किया। सड़कों का शिलान्यास करने के साथ ही कृष्ण राज ने जिले में विमुद्रिकरण के प्रचार प्रसार के लिए एक रैली निकाली।
इस दौरान उन्होंने कैशलैस के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही नोटबंदी से लोगों को क्या फायदा हुआ है इसके बारे में जानकारी दी।
अभिषेक सिंह चौहान, संवाददाता