Breaking News यूपी

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने किया शहर का निरीक्षण, दिक्कतों को दूर करने के निर्देश

WhatsApp Image 2021 07 12 at 8.52.25 PM 1 शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने किया शहर का निरीक्षण, दिक्कतों को दूर करने के निर्देश

शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर के नगर क्षेत्र के टाउनहाल स्थित भारद्वाज कॉलोनी में बने नाले की जलनिकासी के सम्बन्ध में, सफाई व्यवस्था एवं टाउनहाल स्थित शहीद पार्क का निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर क्षेत्र के टाउनहाल स्थित भारद्वाज कॉलोनी के पास बने नाले के पानी की निकासी सुचारु रुप से नही हो पा रही है। जिसके सम्बन्ध में मंत्री द्वारा नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मंत्री ने नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था हेतु नाला निर्माण कराये जाने के नगर आयुक्त संतोश कुमार शर्मा को विशेष दिशा-निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 8.52.25 PM शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने किया शहर का निरीक्षण, दिक्कतों को दूर करने के निर्देश

इसके साथ ही उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सफाई व्यवस्था के कार्य को संतोशजनक पाया गया। मंत्री द्वारा आमजन से नगर को कचरामुक्त बनाये जाने लिए और नगर में सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 8.52.24 PM शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने किया शहर का निरीक्षण, दिक्कतों को दूर करने के निर्देश

इसके अतिरिक्त उन्होंने टाउनहाल स्थित शहीद पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शहीद पार्क के पश्चिमी गेट पर ब्लॉक स्पॉट पाये गये। जिस पर उन्होंने गेट से ब्लैक स्पॉट हटवाकर वहां पर पौधरोपण कराये जाने हेतु संबन्धित को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय मंत्री के साथ नगर आयुक्त संतोश कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

केजरीवाल का दावा : 2017 में गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

shipra saxena

अखिलेश ने खोला राज, इस वजह से सपा हारी विधानसभा चुनाव

kumari ashu

सोनभद्र- पत्नी के न मान्ने पर घर से दूर जाकर की आत्महत्या

Breaking News