Breaking News featured देश

केजरीवाल का दावा : 2017 में गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

Kejriwal claims we will finish the BJP in gujarat till 2017 केजरीवाल का दावा : 2017 में गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

सूरत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अगले वर्ष गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य से भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकें। योगी चौक पर आयोजित विशाल रैली में केजरीवाल ने कहा, अमित शाह ने गुजरात के लोगों के सामने एक खुली चुनौती पेश की है कि वह मनमाने तरीके से राज्य को चलाएंगे और कोई भी इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकता।

kejriwal-claims-we-will-finish-the-bjp-in-gujarat-till-2017

जानिए केजरीवाल के रैली की बड़ी बातें:-

– केजरीवाल ने सूरत में रैली को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी कांग्रेस और राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी दोनों से मुकाबला करेगी।

– केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चला रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा को सत्ता से हटाएं।

– आप नेता ने कहा कि सूरत की सभा में उमड़ी भीड़ ने उन्हें 2011 के अन्ना आंदोलन की याद ताजा कर दी है, जब पूरा देश सड़कों पर उतर आया था।

– केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह ने आज गुजरात के लोगों के सामने एक चुनौती पेश की है। उन्होंने कहा, क्या आप चुनाव लड़ने, जीतने और अमित शाह को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं?

– उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा का अगला चुनाव एक क्रांति होगा। यह संग्राम अमित शाह बनाम गुजरात की जनता होगा।

रैली के कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार हुए आप के प्रभारी गुलाब सिंह:-

– केजरीवाल की सूरत में आयोजित रैली से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी और विधायक गुलाब सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

– गुलाब सिंह सप्ताह भर से गुजरात में डेरा डाले हुए थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद एक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, और उनकी ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई।

– गुलाब सिंह दिल्ली से आप के 14वें विधायक हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

– सिंह के खिलाफ यह वारंट दो दिन पहले ही जारी हुआ था, क्योंकि अवैध वसूली से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए वह उपस्थित नहीं हो पाए थे।

– सिंह की गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वह सूरत में आप की रैली विफल करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

सीएम रावत ने श्री गुरूनानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया

Rani Naqvi

Himachal Pradesh Accident: कुल्लू में यात्रियों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

Rahul

अररिया: देश विरोधी नारों का आया सच सामने, BJP-RJD में मचा घमासान

piyush shukla