नई दिल्ली। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म बत्ती गुल की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। जिसमें श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर ने काफी स्टाइलिश एंट्री मारी। बात करें दोनों के लुक की तो शाहिद कपूर ऑल व्हाइट लुक में दिखे। वे व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आए। अपने कूल लुक को उन्होंने ट्रेंडी गॉगल्स के साथ कंप्लीट किया।
श्रध्दा कपूर का लुक
बात करें श्रध्दा कपूर की तो श्रध्दा ने इस दौरान फ्लोरल व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस ने व्हाइट स्ट्रैपी हील्स कैरी की। लाइट मेकअप में भी वे बेहद खूबसूरत लगीं।आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी बिजली कटौती के मदद से जुड़ी है। आपको बता दें कि इस फिल्म को श्रीनारायण सिंह की ओरे से डायरेक्ट किया गया है। इससे पहले वो रिकॉर्ड बना चुकी फिल्म टॉयलेट: एक प्रेमकथा को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। बता दें कि ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ 21 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म में शाहिद कपूर वकील साहब की भूमिका में तो वहीं श्रद्धा कपूर ललिता नौटियाल नामक लड़की के रोल में नजर आएंगी। वह शाहिद कपूर की लेडी लव होंगी। फिल्म में यामी गौतम का भी अहम रोल है। शाहिद-श्रद्धा की जोड़ी इससे पहले हैदर में दिखी थी। इससे पहले शाहिद कपूर फिल्म ‘पद्मावत’ में राजा रतन सिंह की भूमिका अदा कर चुके हैं। बात करें श्रध्दा की तो श्रध्दा ने पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया।
ये भी पढ़ें-
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत की ऐक्टिंग नहीं आई लोगों को पसंद, कहा ये