सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधाँशु माथुर को पित्र शोक हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार उनके पिता सुमेर चंद माथुर जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा सुबह 10:00 बजे सुधांसु माथुर के राजस्थान स्थित निवास 81/117 चिकित्सालय मार्ग, नीलगिरि पथ, अरावली मार्ग, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर से रवाना हो कर महारानी फार्म स्थित शमशान घाट पहुंचेगी।
हाल में ही सुधांशु माथुर ने जनतंत्र TV से अपनी नई पारी की शुरूआत की है। बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सुधांशु माथुर बीते 28 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यम में अपना लोहा मना चुके हैं।
इनके पिता भी बहुत ही सुलझे और अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी थे। भारत खबर परिवार की ओर ईश्वर से प्रार्थना है कि सुधांशु माथुर को इस दुखद घटी को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।