featured धर्म

सावन का दूसरा सोमवार, ऐसे करें शिव की उपासना

सावन का दूसरा सोमवार सावन का दूसरा सोमवार, ऐसे करें शिव की उपासना

नई दिल्ली। सावन के सोमवार का आज दूसरा सोमवार है जिसके लिए देशभर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर बाबा भोले को खुश करने में लगे हुए हैं। कहते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है और इस महीने में अगर शिव जी से कुछ मांगा जाए तो बाबा भोले उसकी जल्द ही सुन लेते हैं। पुराणों के अनुसार सावन माह को भगवान शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्‍त समय बताया गया है। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का भी खास महत्व हैं।

सावन का दूसरा सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार

भगवान शिव का रुद्राभिषेक

सावन के महीने में भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग अलग अलग चीजें करते हैं। कोई बाबा भोले के लिए पूरे सावन महीने उपवास रखते हैं तो कोई अलग अलग चीजों से रुद्राभिषेक करते हैं। सावन के अलावा कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, चतुर्थी, पंचमी, अष्टमी, एकादशी, द्वादशी, अमावस्या तिथियां, शुक्लपक्ष की द्वितीया, पंचमी, षष्ठी, नवमी, द्वादशी, त्रयोदशी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको बाबा भोले को किन किन चीजों से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें। भवन वाहन के लिए दही एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करें। धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें। पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से अभिषेक द्वारा योग्य संतान-प्राप्ति होती है। सहस्रनाम मंत्रों का उच्चरण करते हुए घृत की धारा से वंश वृद्धि होती है। सरसों के तेल से अभिषेक द्वारा शत्रु पराजित होता है। शर्करा मिलाकर दूध के अभिषेक से जड़बुद्धि विद्वान होता है।अगर आप भी सावन के महीने में बाबा भोले के लिए उपवास रखते हैं तो आप भगवान शिव पर हमारी बताई हुई चीजों से  रुद्राभिषेक करें इससे भगवान शिव आपसे खुश होंगे और आपकी इच्छा पूरी करें।

ये भी पढ़ें-

सावन के सोमवार उपवास में ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

सावन में शिव की आराधना से मिलता है अक्षय पुण्य, जाने कैसे

देवों के देव महादेव को सावन का महीना क्यों हैं अत्यंत प्रिय-जाने इसका रहस्य

Related posts

भारत में 3 सालों में 350 फीसदी बढ़ा साइबर अपराध

bharatkhabar

भारत सिंधु जल संधि को रद्द या बदल नहीं सकता: पाकिस्तान

bharatkhabar

स्कूल खुलने के बाद छात्रों के खिले चेहरे, कोरोना नियमों का किया गया पालन

Rahul