featured धर्म

Sawan 2022: सावन पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

pooja 2 Sawan 2022: सावन पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sawan 2022: आज सावन के पावन महीने का पहला सोमवार है। देश भर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने डाला वोट

भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्त रविवार की रात 10 बजे से भक्तों की लाइन लग गई। सोमवार की सुबह 3 बजे तक 12 किलो मीटर से लंबी लाइन लग गई थी। पूरी रात इंतजार के बाद सुबह 4 बजे से बाबा का जलाभिषेक हुआ। सुबह 3.5 बजे बाबा बैद्यनाथ का पट खुल गया और विधि विधान से सावन के सोमवार की पहली सरदारी पूजा की गई।

Sawan Somvar 2022: सावन पहले सोमवार पर UP से बिहार तक भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, गंगा में किया स्नान, देखें तस्वीरें

उज्जैन और वाराणसी में लगी भक्तों की भीड़
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। सावन माह के पहले सोमवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त डमरू बजाते हैं और बाबा विश्वनाथ की प्रसन्न करते हैं।

Sawan Somvar 2022: सावन पहले सोमवार पर UP से बिहार तक भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, गंगा में किया स्नान, देखें तस्वीरें

श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
इधर, भागलपुर के सुलतानगंज (अजगैबीनाथ) में सुबह से ही भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने पहले गंगा स्नान किया। इसके बाद गंगाजल लेकर कांवर यात्रा के लिए निकल गए। करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ यहां मौजूद है। वहीं मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्त मंदिर के मेन गेट पर लगे अरघा से जलाभिषेक कर रहे हैं। यह अरघा जल को शिवलिंग तक ले जाता है। यहां करीब 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ है।

Sawan Somvar 2022: सावन पहले सोमवार पर UP से बिहार तक भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, गंगा में किया स्नान, देखें तस्वीरें

चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा कर्मी
पहली सोमवारी की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। बता दें कि रविवार को ऐसे कावंरियों की यात्रा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया था। आशंका है कि आंतकी संगठन इस बार कांवर यात्रा को निशाना बना सकते हैं।

Related posts

CAA को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान, सोनिया गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

Rani Naqvi

सीएम रावत ने राज्य में जल्द ही 1111 पुरूष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां करने की घोषणा की है

Rani Naqvi

कमाई के मामले में नंबर 1 हैं ‘दबंग खान’ तो दूसरे स्थान पर है क्रिकेटर विराट कोहली

mahesh yadav