उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चार महीने के बच्चे की बंदरों ने जान ले ली। दरअसल, बंदरों के झुंड ने अभिभावकों के सामने चार माह के बच्चे को तीन मंजिल इमारत की छत से नीचे उछाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी। बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने रविवार को घटना की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें :-
Sawan 2022: सावन पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
जानकारी के अनुसार पूरा मामला बरेली के धुनका गांव का है। घटना के सामने आने के बाद बरेली मुख्य वन संरक्षक ने मामले की जांच को लेकर वन विभाग की एक विशेष टीम बनाई है। वहीं, पुलिस के अनुसार निर्देश उपाध्याय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम अपने छत पर घूम रहे थे। इस दौरान पास के जंगल से बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया।
बंदरों के अपने चारों तरफ देखकर निर्देश अपनी पत्नी और चार महीने के बच्चे के साथ नीचे जाने लगे। इसी दौरान कुछ बंदरों ने उन्हें घेर लिया। बंदरों को आसपास देख निर्देश सीढ़ी की तरफ दौड़े इसी दौरान उनके हाथ से उनका बच्चा नीचे गिर गया। इससे पहले की वह रुककर बच्चे को उठा पाते, बंदरों ने बच्चों को उठाया और छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लखनऊ में भी हुई थी दर्दनाक घटना
बता दें कि इससे पहले लखनऊ से दर्दनाक खबर आई थी, जहां पिटबुल ब्रीड के कुत्ते ने अपनी मालकिन पर हमला कर दिया था। कु्त्ते ने महिला को नोच दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।