featured देश

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने डाला वोट

1056343 murmu sinha Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने डाला वोट

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान होना है। 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने डाला वोट

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में गांधीनगर में वोट डाला।

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला।

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में 15वें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।

सीएम योगी ने डाला वोट

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पहुंचकर वोट डाल दिया है।

इन चुनाव में कुल 9 विधायक संसद भवन में करेंगे वोट
इस चुनाव में अलग-अलग राज्यों के कुल 9 विधायक संसद भवन में वोट करेंगे। यूपी से 4, त्रिपुरा से 2, असम से 1, ओडिसा से 1, हरियाणा से 1 जबकि 42 सांसद विधानसभाओं में वोट करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

दिव्यांग वोटर के लिए भी बनाया बूथ
कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संसद भवन के कमरा नम्बर-63 में 6 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें एक दिव्यांग वोटर के लिए है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, तो वहीं, विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

Related posts

Tadap Trailer : अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Neetu Rajbhar

‘स्पैरो‘ से होगा प्रशासनिक अधिकारियों का मुल्यांकन

Rajesh Vidhyarthi

राजस्थान में भारी पानी की किल्लत ने लोगों की निकाली जान

mohini kushwaha