featured देश मध्यप्रदेश राज्य

Mp: विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने किया “गोंगपा” के साथ गठबंधन

akhilesh yadav 7 Mp: विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने किया “गोंगपा” के साथ गठबंधन

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। मंगलवार को शहडोल में दोनो पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। दोनों पार्टियों के साथ आने से एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

सीएल वंशकार ने दी जानकारी

गोंगपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर सीएल वंशकार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई आदिवासी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा हमारी विचारधारा और सपा की विचारधारा एक जैसी है। इसलिए हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस दिन आएंगे अखिलेश यादव

उन्होंने आगामी 29 सितंबर को अखिलेश यादव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आदिवासी अंचल में एक रैली का आयोजन होगा जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हो रहे हैं। यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर 30 सितंबर को बालाघाट में भी उनका एक कार्यक्रम होगा।

वहीं, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने इस बात का एलान किया है कि सपा और गोंडवाना दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा जारी है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

अखिलेश के साथ मंच साझा करते नजर आए मुलायम यादव, शिवपाल को लगा झटका !

लोकसभा चुनाव में मुलायम को अपनी पार्टी से चुनाव लडाना चाहते हैं शिवपाल यादव

हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज

Related posts

पंजाब: AAP ने लिखी राहुल को चिट्टी, तुम्हारा सीएम पाक की एजेंट के साथ निभा रहा दोस्ती

Breaking News

एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद बोले चिदंबरम- CBI पर बनाया गया दबाव

rituraj

सैनिकों की फोटो राजनैतिक दृष्टि से इस्तेमाल किया तो खैर नहीं: चुनाव आयोग

bharatkhabar