featured देश राज्य

हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज

हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली: हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। वीरपाल के इस बयान का वीडियो बरेली में वायरल हो गया था जिसके बाद बिथरी चैनपुर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

veerpal singh yadav हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज

 

ये भी पढें:

 

यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है आप
शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिये दिल्ली सरकार ने नियमों में किया संशोधन

उन्होंने कहा था,”जब मौलाना तौकीर को पकड़ा गया था तो मैंने सबसे पहले बयान दिया था कि ये ज्यादती है। हम तो कांवड़ वालों के विरोध में हैं। जब लोग कांवड़ यात्रा का स्वागत कर रहे थे तब मैंने कहा कि ये लोग (गाली देकर) दारू पीने वाले हैं, गांजा पीने वाले हैं, ये कभी भक्त नहीं हो सकते। अगर देश में अमन चैन बनाए रखना है तो इन भाजपाइयों को हराना होगा और इसके लिए समाजवादी पार्टी को राम से और शंकर से भिड़ना होगा, क्योंकि भाजपा की जान इसी में है। जैसे शैतान की जान तोते में होती है।”

 

वीरपाल सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की है लेकिन समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दंगा कराना चाहते हैं।

दरअसल मोहर्रम निपटने के बाद पुलिस ने ताजिये रखकर 6 घण्टे तक हाइवे जाम करने वाले और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल ताजिये रोके जाने के विरोध में नेशनल हाइवे 24 पर नकटिया पुलिस चौकी के पास सैकड़ों ताजियेदारों ने सड़क पर ताजिये रखकर जमकर उत्पात मचाया था। हाथों में हथियार लेकर सरकार और पुलिस प्रसासन को अपशब्द कहे थे और 6 घण्टे तक हाइवे को बंधक बनाकर रखा था।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड के रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग,7 लोग बुरी तरह झुलसे
दिल्लीः सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी का इजाफा

 

By: Ritu Raj

Related posts

24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं लगाई पाई संत गोपालदास का पता

mahesh yadav

Mumbai-Bengaluru Highway: मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

Rahul

मोदी बलूचिस्तान की बात तो करते हैं, दलितों की नहीं : कांग्रेस

bharatkhabar