Breaking News यूपी

मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने बनाया मास्टर प्लान, जानिए क्या है योजना

मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने बनाया मास्टर प्लान, जानिए क्या है योजना

लखनऊ: यूपी का विधानसभा चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होने वाला। इसीलिए सभी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं, समाजवादी पार्टी की तरफ से भी आने वाले चुनाव के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

ब्राह्मणों पर चुनाव में विशेष जोर

ब्राह्मण मतदाताओं पर अलग-अलग राजनीतिक दल विशेष जोर दे रहे हैं। एक तरफ जहां समाज भाजपा का मजबूत मतदाता माना जाता रहा है, लेकिन अब सपा, बसपा भी समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां बहुजन समाज पार्टी की तरफ से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया जा रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी भी परशुराम की मूर्ति के माध्यम से ब्राह्मण समाज के बीच अपनी पैठ जमाने में लगी हुई है।

लगाई जाएगी 108 फीट ऊंची प्रतिमा

भगवान परशुराम की मूर्ति समाजवादी पार्टी के द्वारा राजधानी लखनऊ में लगाई जाएगी। यह प्रतिमा 108 फीट ऊंची होगी, जिसे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटे मोरा गांव में लगाया जाएगा। इस पूरे काम को अक्टूबर महीने के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। 2 बीघा जमीन को चिन्हित किया गया है, जहां भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी। मूर्ति लगते ही एक भव्य अनावरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें महामंडलेश्वर भी बुलाए जाएंगे। खबरों के अनुसार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

Related posts

हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों पर हारे

kumari ashu

जो भारत को देश मानते हैं, उन्हें गाय को माता मानना चाहिए: रघुबर दास

bharatkhabar

आरटीओ में मंडलायुक्त ने मारा छापा, पूरे प्रशासन में मचा हड़कंप

Aditya Mishra