लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शानिवार को 89 साल की उम्र में देहांत हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI-MS) में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हुआ है।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके निवास स्थान पर पहुंचा। pic.twitter.com/aqGwuU9bm3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
बताया जा रहा है कि शनिवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुई तो उन्होंने गोरखपुर का दौरा रद्द करते हुए पीजीआई पहुंचे। ऐसे 24 घंटे के अंदर दूसरी बार था जब सीएम योगी उन्हें देखने पहुंचे थे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। https://t.co/XKc3JjICLc pic.twitter.com/EAo35zsTw5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लखनऊ पहुंचने वाले हैं। एयरपोर्ट से सीधे वह कल्याण सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/r50R9v6dsf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2021