लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। कुछ ही देर में वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पहले उनको रिसीव करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।
शनिवार रात कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े चेहरे लखनऊ आ रहे हैं। इसके पहले पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए।
इसके पहले माल एवेन्यू में कल्याण सिंह के निवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। जहां बसपा प्रमुख मायावती भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। पक्ष विपक्ष सभी वर्ग के लोग कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरि ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के प्रयासों से ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था, उनके निधन पर पूरा संत समाज दुखी है।