featured देश यूपी राज्य

साहब का भगवा प्रेम ,ऑफिस संग वाशरूम भी भगवा

cm yogi साहब का भगवा प्रेम ,ऑफिस संग वाशरूम भी भगवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से लेकर अब तक पूरे प्रदेश में भगवा रंग छा गया है।  कहीं स्कूल ,तो कहीं पुलिस थाने ,पुलिस क्वाटर ,टोल नाके तो कहीं टॉयलेट भी भगवा रंग में होने की सुर्खिया बटोरते हैं।  यूपी के हरदोई में जून महीने में मुख्यमंत्री योगी के दौरे के दौरान उनके लिए भगवा वाशरूम का मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

 

cm yogi साहब का भगवा प्रेम ,ऑफिस संग वाशरूम भी भगवा

 

वहीं सीएम के भगवा प्रेम के कारण सूबे के अधिकारी भी कुछ अधिक भगवा प्रेमी ही नजर आ रहे है। यूपी के हरदोई में जिला पंचायत राज अधिकारी का अपना ऑफिस तो भगवा रंग में रंगा हुआ है उनके ऑफिस के वाशरूम की दीवारें और छतें भी भगवा रंग में रंगी हुई है।  इससे पहले हरदोई में भगवा टॉयलेट को लेकर हुई किरकिरी के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी डीपीआरओ साहब के इस अनोखे भगवा प्रेम पर बोलने को तैयार नहीं है।  जबकि उनके ऑफिस में तैनात कर्मचारी भी भगवा रंग को भगवा कहने से संकोच करते नजर आ रहे हैं

बता दें कि जरा इस वाशरूम पर इसकी दीवारों पर नजर डालिये नीचे तो सफेद टाइल्स लगे हुए हैं उसके ऊपर की दीवारें और छत भगवा रंग से रंगी हुई है। वाशरूम से बाहर निकलते ही कुछ यही हाल इस पूरे कमरे का है जिसकी दीवारें भी भगवा रंग से रंगी हुई हैं। कमरे में लगे टाइल्स भी कुछ कुछ भगवा होने का एहसास कराते हैं।  कमरे की छत जरूर सफेद है दरअसल यह हरदोई के जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह का दफ्तर है।  हरदोई के विकास भवन में के दूसरे तल पर जिला पंचायत राज अधिकारी को शायद भगवा से कुछ अधिक ही प्रेम है।  तभी उन्होंने अपने ऑफिस को भगवा रंग में तब्दील कर लिया है।

साथ ही उनका प्रेम तो इस कदर है की उनके आफिस के वाशरूम की दीवारों और छत भगवा रंग से रंगी हुई नजर आती हैं। गौरतलब हो कि बीती 2 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में आए थे तो उनके लिए भी यहां के अधिकारियों ने समारोह के पर्दो से लेकर कई जगह भगवा रंग का इस्तेमाल किया था।  यहां तक की प्रेक्षागृह के वाशरूम में भी भगवा टॉयलेट लगाए गए थे।  जिसको लेकर सरकार से लेकर प्रशासन की काफी किरकिरी भी हुई थी।उस काम का जिम्मा भी जिले के पंचायती राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह के ऊपर ही था।  अब मुख्यमंत्री दौरे के समय भगवा टॉयलेट को लेकर आलोचना का शिकार होने के बाद भी अधिकारियों का भगवा और भगवायी टॉयलेट प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

Related posts

नहीं मिला पानी तो नहर को ही बना डाला खेत

Rahul srivastava

स्कूलों और रिहायशी काॅलोनियों के सामने नहीं खुलेंगी ‘नाइट मार्केट’- इलाहबाद हाईकोट

Aman Sharma

दिल्ली में 8 साल की बच्ची का शव मिला, पास में रखी थी कुल्हाड़ी

bharatkhabar