featured दुनिया

12 साल बाद कब्र से गायब हुआ तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव, बेटी पर है शक

4b15ec44 2d1b 4ab1 bb52 12 साल बाद कब्र से गायब हुआ तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव, बेटी पर है शक

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव उसकी कब्र से गायब हो गया है। सद्दाम हुसैन को 2006 में फांसी दी गई थी जिसके बाद उसके शव को बगदाद दफनाने के लिए रवाना कर दिया गया था। अब इराक से ही खबर है कि सद्दाम की डेडबॉडी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है। उसकी कॉन्क्रीट की टूटी कब्र से सद्दाम का शव गायब है। दावा किया जा रहा है कि सद्दाम की बेटी ने रहस्यमयी तरीके से अपने पिता का शव कब्र से गायब किया है और वह उसे जॉर्डन ले गई है।

 

4b15ec44 2d1b 4ab1 bb52 12 साल बाद कब्र से गायब हुआ तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव, बेटी पर है शक
इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन (फाइल फोटो)

 

सद्दाम के वंशज शेख मनफ अली अल- निदा ने दावा किया है कि किसी ने सद्दाम की कब्र को खोदा और उसके शव को जला दिया गया है। कब्र की सिक्योरिटी में लगे शिया पैरामिलिट्री फोर्स का दावा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने फाइटर तैनात किए थे। यहां हवाई हमले में कब्र बर्बाद हो गई।

 

वहीं, सद्दाम के लिए काम कर चुके एक एक सैनिक ने दावा किया कि तानाशाह की निर्वासित बेटी हाला अपने प्राइवेट जेट इराक आई थी और चुपचाप पिता की डेडबॉडी लेकर जॉर्डन चली गई। एक इराकी प्रोफेसर के मुताबिक, सद्दाम की बेटी हाला कभी इराक लौटी ही नहीं है।

 

गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2006 को फांसी के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने खुद तानाशाह सद्दाम की डेडबॉडी को बगदाद भेजा था। तानाशाह का शव मिलिट्री हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। बगदाद से शव अल-अवजा ले जाया गया जहां सुबह होने से पहले ही उसको दफना दिया गया था। हर साल यहां उसके जन्मदिन पर लोग इकट्ठा होते हैं।

Related posts

राजस्थान: मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थकों का प्रदर्शन, पायलट-गहलोत में रेस

Ankit Tripathi

2022 तक विकसित प्रदेशों की लिस्ट में यूपी सबसे टॉप पर होगाः अमित शाह

Vijay Shrer

प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Kumar