December 4, 2023 7:15 pm
featured दुनिया

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 58वां दिन, अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत

download 4 1 Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 58वां दिन, अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है। दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है, इस बीच रूस ने यूक्रेन के मैरियूपोल शहर पर जीत का दावा किया है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को मैरियूपोल पर हमले रोकने का आदेश दिया है।

साथ ही इस शहर की मजबूत घेराबंदी के लिए भी कहा है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने विश्वबैंक के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में रूस पर युद्ध कर लगाने का प्रस्ताव रखा है।

अब तक 13,414 रूसी सैनिकों की मौत का दावा
क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं। इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी। हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

जपोरिजिया पर हुए मिसाइल हमले में 8 घायल
रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर मिसाइल से हमला किया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए हैं। ये मिसाइलें खोरित्सिया द्वीप पर दागी गई हैं।

Related posts

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 6 दिन के रूस दोरे पर रवाना हुए

mahesh yadav

FICCI के co-chairman Rajesh Sharma ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मुलाकात

Rahul

राजस्थानःबुनकरों को कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट,चर्म शिल्पियों के प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था

mahesh yadav