featured देश हेल्थ

Corona Case In India: देश में मिले 2451 नए कोरोना केस, 54 लोगों ने तोड़ा दम

q6bsvdss covid india Corona Case In India: देश में मिले 2451 नए कोरोना केस, 54 लोगों ने तोड़ा दम

Corona Case In India: देश में कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, देश में बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके कारण देश में सक्रिय केस भी बढ़कर 14 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में सक्रिय केस कुल केस की तुलना में 0.03 फीसदी हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पर कायम है।

ये भी पढ़ें :-

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का 58वां दिन, अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत

बीते 24 घंटे में 54 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़ 5,22,116 हो गई है। नए बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नए केस मिलने के साथ ही सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं।

बीते दिन मिले थे इतने केस
गुरुवार को 2380 नए संक्रमित मिले थे और 56 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 53 पुरानी मौत केरल राज्य से बताई गई थी। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,30,52,425 हो गई। गुरुवार को सक्रिय मामले 13,433 थे। शुक्रवार को इनमें 808 की बढ़ोतरी हुई। 54 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,22,116 हो गई है।

Related posts

पाकिस्तान के विमान हादसे में 47 लोगों की मौत, 36 शवों को निकाला गया

shipra saxena

अशोकनगर-शिवपुरी जा रहे मजदूरों को यूपी पुलिस ने पीटकर नदीं में फैंका, किसी तरह तैर कर पहुंचे एमपी

Shubham Gupta

बीटीपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया कांग्रेस ने समर्थन वापस लेने का ऐलान, जानें क्या रही वजह

Aman Sharma