मनोरंजन

रोहित शेट्टी के साथ फिल्म बनाएंगे रणबीर सिंह

रोहिित रोहित शेट्टी के साथ फिल्म बनाएंगे रणबीर सिंह

मुंबई। कलर चैनल पर शुरु होने जा रही एक्शन सीरिज खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेटटी ने इस खबर की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म में रणबीर सिंह हीरो होंगे। रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन के साथ गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म बना रहे हैं। जिसका आखिरी शेड्यूल चल रहा है और इस फिल्म को इस साल दीवाली पर रिलीज होना है।

bollywood, Rohit Shetty, film, Ranbir Singh, Ajay Devgn
Rohit Shetty film

रोहित शेट्टी ने मीडिया के साथ बातचीत में अपनी अगली फिल्म की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि रणबीर सिंह के साथ उनकी नई फिल्म इस साल के अंत तक शुरु होगी। रोहित शेट्टी ने बताया कि ये एक एक्शन पैक फिल्म होगी। रोहित ने कुछ दिनों पहले रणबीर सिंह को लेकर एक एड फिल्म बनाई थी, जिसके बाद से चर्चा हो रही थी कि वे दोनों जल्दी ही किसी फिल्म में मिलकर काम करेंगे।

कई सालों पहले जब रोहित शेट्टी के निर्देशन में करण जौहर ने सुभाष घई की फिल्म राम लखन का रीमेक करने की घोषणा की थी, तो इस फिल्म में रणबीर सिंह को कास्ट करने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बाद में रीमेक की ये योजना ही बंद पड़ गई। रोहित शेट्टी को लेकर अब तक ये भी चर्चा थी कि गोलमाल 4 के बाद वे अजय देवगन के साथ सिंहम 3 शुरु करेंगे, लेकिन अब लगता है कि सिंहम की योजना को पीछे कर दिया गया है।

Related posts

राजपूत समाज ने दी चेतावनी, विदेशों में भी रिलीज नहीं होने देंगे पद्यावती

Rani Naqvi

चलते चलते भीड़ के सामने गिर पड़ी काजोल, बॉडीगार्ड ने किया ऐसा

mohini kushwaha

करीना कपूर की टी-शर्ट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जाने

mohini kushwaha