featured देश

माछिल हिमस्खलन : बचाए गए पांचों जवानों की मौत

avalanch माछिल हिमस्खलन : बचाए गए पांचों जवानों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई इलाको से हिमस्खलन की खबरें लगातार आ रही है। कुछ दिन पहले गुरेज में हिमस्खलन की घटना आर्मी कैंप के 51 आरआर में हुई थी जिसमें 14 सैनिकों की मौत हो गई थी। तो वहीं माछिल में 28 जनवरी को हिमस्खलन में पांच जवान दब गए थे जिन्हें सेना ने बचा लिया था लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बचाए हुए पांचों जवानों की मौत हो गई है।

avalanch माछिल हिमस्खलन : बचाए गए पांचों जवानों की मौत

बता दें, कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही कश्मीर घाटी के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी कर दी थी। बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य जारी है। वहीं कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से सामान्य जीवन अस्तव्यस्त हो गया है और इसका बाहरी दुनिया से सड़क, रेल और हवाई संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

Related posts

तूतीकोरिन मामला: शहर में भड़की हिंसा पर वेदांता ग्रुप का बयान, ‘हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं’

rituraj

अटल जी के साथ घटी थी यह पांच घटनाएं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होगें

mahesh yadav

राज्यपाल टंडन ने एमपी नगरपालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

Trinath Mishra