featured देश

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परंपराओं में हुआ बदलाव, जानिए इस बार राजपथ पर क्या होगा खास?

गणतंत्र दिवस Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परंपराओं में हुआ बदलाव, जानिए इस बार राजपथ पर क्या होगा खास?

Republic Day 2022 || आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। वहीं इस साल कोहरे की वजह से परेड और फ्लैशलाइट प्रदर्शन राजपथ से आधे घंटे की देरी में शुरू किया जाएगा। यानी सुबह 10:30 बजे से परेड एवं फ्लैशलाइट कार्यक्रम शुरू होगा। आपको बता दें हर साल यह कार्यक्रम 10:00 बजे शुरू होता था। वही कोरोना महामारी के चलते पिछली बार की तरह इस बार भी किसी विदेशी अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया हैं। तो आइए जानते हैं इस बार गणतंत्र दिवस परंपराओं में क्या हुआ है बदलाव? राजपथ क्या दिखेगा खास? 

इस बार राष्ट्र को समर्पित इस कार्यक्रम में पहली बार भारतीय वायु सेना 75 विमानों का भव्य फ्लाई -पास्ट किया जाएगा। इसके साथ प्रतिस्पर्धा प्रक्रिया के माध्यम से चयन किए गए 480 प्रतियोगी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। वही समारोह स्थल में दूर बैठे लोगों के लिए 75 मीटर की दूरी पर एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की गई है।

वही समारोह में केवल उन्हीं व्यक्ति को आने की अनुमति है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। साथ ही 15 वर्ष की आयु से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नही है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना एवं कोरोना से जुड़ी सभी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। इसी के साथ इस बार केवल 5 से 8 हजार दर्शकों को समारोह में शामिल होने की अनुमति है। आपको बता दें पिछले साल 25000 लोग परेड देखने पहुंचे थे। 

राजपथ पर ये होगा खास
  • राजपथ पर परेड के दौरान 1965 और 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों और उपकरणों को दर्शाया जाएगा।
  • इस बार गणतंत्र दिवस परेड के जज और आजादी के अमृत महोत्सव का एक साथ अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
  • सेना द्वारा उपयोग किए गए पुराने उपकरणों, हथियारों, तकनीकों किस जगह लेने वाली नई उपकरणों का प्रदर्शन किया जाए। 
  • भारतीय सेना में वर्षों से उपयोग हो रहे युद्ध प्रतीकों का होगा प्रदर्शन।

 

Related posts

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना न्यूजीलैंड, भारत को 8 विकेट से हराया

pratiyush chaubey

आज से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच शुरू बसों का संचालन

Samar Khan

UP News: योगी सरकार का एक्शन मोड, UP में 1 दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

Rahul