featured धर्म

14 मार्च 2022 का राशिफल: इन राशियों को होगी आज आर्थिक हानि, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होती है। आज के पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2022 सोमवार का दिन फागुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ को नजरअंदाज न करें। 

वृषभ राशि – दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। निरंतर प्रयास करते रहो सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन राशि – पारिवारिक समस्याओ  के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखें। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बस या भरा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है।

कन्या राशि – धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ भी सितारों की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। गीत-संगीत में मन लगेगा। 

तुला राशि – व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है।

वृश्चिक राशि – मन्ना उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कार्य की अधिकता हो सकती है।

मकर राशि – खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों को सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

Related posts

कांग्रेस गुजरात के तर्ज पर लड़ेगी कर्नाटक का चुनाव, राहुल ने घोषणापत्र बनाने को कहा

Breaking News

UPA और NDA के बीच बन गया फुटबॉल : विजय माल्या

shipra saxena

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनातनी पाकिस्तान ने एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

Rani Naqvi