featured धर्म

9 जनवरी 2022 का राशिफल: व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

दैनिक राशिफल ।। आज 9 जनवरी 2022 रविवार का दिन पूस मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है आज चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेगा आज के दिन रेवती नक्षत्र है। तो आइए जानते हैं, क्या कहती है ग्रहों और नक्षत्रों की चाल, आज का राशिफल

मेष राशि 

घर परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत बिगड़ने से धन का होगा अधिक खर्च। अध्यात्मिक पद पर रहे अग्रसर। विदेश से जुड़े कारोबार को मिल सकता है लाभ। यदि किसी से लिया है उधर आज वह वापस मांग सकता है आज आपका भाग्य 75% आपका साथ देगा।

9 जनवरी 2022 का पंचांग: रेवती नक्षत्र आज, जानें आज का राहुकाल और शुभकाल

वृष राशि

वृष राशि के लिए आज का दिन अत्यंत फलदाई है। पिता के साथ मिलकर आज घर की कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में बदलाव आ सकता है। धार्मिक कार्य से जुड़े रहे। आज आपका भाग्य 90% आपका साथ देगा। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों को परिवारिक जीवन में लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें आज आपका भाग्य 85% आपका साथ देगा। 

कर्क राशि 

आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छुट्टी का दिन होने के कारण आज आप अपने परिवार जनों के साथ दिन व्यतीत कर सकेंगे। दोस्तों की मदद से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि मन में कोई उलझन है तो अपने लाइफ पार्टनर के साथ जरूर साझा करें। आज आपका भाग्य 88% आपका साथ देगा।

सिंह राशि 

आज इस राशि के जातकों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। माता को स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। वहीं कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपनी मेहनत पर वाहवाही ही मिल सकती है। आज आपका भाग्य 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। 

कन्या राशि 

इस राशि के जातकों का अपने जीवन साथी के साथ अच्छा दिन रहेगा। शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। यदि पार्टनरशिप में बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो घरवालों से इसके प्रति राय ले। आज आपका भाग्य 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। 

तुला राशि 

इस राशि के जातक आज अपना अत्यधिक समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करेंगे। यदि खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज पर खास ध्यान दें। आज आपको अपने प्रतिद्वंदी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका भाग्य 70% आपका साथ देगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अपना अत्यधिक समय एकांत में व्यतीत करना पसंद करेंगे। विद्यार्थी जगत के लोगों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यदि आपको कोई परेशानी है, तो घर के किसी वरिष्ठ जन से साझा करें। आज आपका भाग्य 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। 

धनु राशि

आज इस राशि के अधिकतर लोगों की छुट्टी होगी ऐसे में वह परिवार जनों के संग मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से माता की ओर से सहायता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिल रहा है ऐसे में पहले से सतर्क रहें। आज आपका भाग्य 70% आपका साथ देगा। 

मकर राशि 

इस राशि के जातकों में आज अधिक आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। वहीं गाड़ी व किसी भी प्रकार के वाहन को चलाते वक्त सतर्क रहें। घर के लोगों के सहयोग से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। मसालेदार वस्तुओं का सेवन ना करें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आज आपका भगय 82% आपका साथ देगा।

कुंभ राशि 

इस राशि के जातक आज आपने खाली समय में रोचक किताबों को पढ़ना पसंद करेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को आज लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति कारोबार शुरू करना चाहता है, तो घर के वरिष्ठ जनों से सलाह मशवरा जरूर करें। आज आपका भाग्य 84% आपका साथ देगा। 

मीन राशि

इस राशि के जातकों का आज धार्मिक कार्य में अत्यधिक समय व्यतीत होगा। जीवन साथी के साथ आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य को लेकर आज किसी योजना पर विचार हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई पुरानी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आज आपका भाग्य 84% आपका साथ देगा। 

Related posts

सरताज : सीमा पर बढे़ तनाव को लेकर भारत-पाक एनएसए ने की बात

shipra saxena

दादरी कांड : अखलाक मर्डर के मुख्य आरोपी ने अस्पताल में तोड़ा दम

shipra saxena

हमारे सौरमंडल के किस ग्रह के पास हैं सबसे ज्यादा चंद्रमा ? क्या आप जानतें हैं?

Rahul