शुक्रवार को पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को राम रहीम पर सजा सुनाई गई है। सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम को सजा सुनाने के बाद योग गुरू बाबा रामदेव का बयान सामने आया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि धर्म के नाम पर अधर्म नहीं होना चाहिए।
रामदेव ने कहा है कि न्याय में देर हो सकती है लेकिन अधर्म करना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि कोई ताकतवर शख्स अगर अपराध करता है तो वह अपराध से बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा है कि अच्छी बात है कि बड़ा निर्णय आया है। उन्होंने कहा है कि देर से ही सही लेकिन बड़ा फैसला आया है। उन्होंने कहा है कि फैसला आने के बाद दोषी लोगों को हिंसा फैलाने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा है कि धर्म के नाम पर अधर्म नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि सोमवार को 15 साल पुराने साध्वियों के रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई है। वह सुरक्षा के कारण हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक जेल में आए थे। रोहतक की सुनारिया जेल को ही कोर्ट परिसर बनाया गया था। जहां पर राम रहीम को सजा सुनाई गई है। वही दूसरी तरफ कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद राम रहीम फर्श पर ही बैठ रोने लग गया। लेकिन राम रहीम की माफी की अर्जी को कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया।