featured जम्मू - कश्मीर देश

मनोज सिन्हा की सलाह पर श्रीनगर पहुंचे राममाधव !

ram madhav मनोज सिन्हा की सलाह पर श्रीनगर पहुंचे राममाधव !

370 टूटने के बाद राम माधव का दूसरा दौरा, सुरक्षा पर चर्चा

rammadhav मनोज सिन्हा की सलाह पर श्रीनगर पहुंचे राममाधव !

भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर प्रभारी राम माधव वीरवार को जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए पहुचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बुधवार को ही नई दिल्ली से लौटने के एक दिन बाद राममाधव का पहुंचना पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकना है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 6 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक दो बार नई दिल्ली जा चुके हैं। नई दिल्ली में वह राम माधव से दो बार मुलाकात कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बैठक करने के बाद कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यभार की प्रगति पर चर्चा कर चुके हैं। दिल्ली जाने से पहले उपराज्यपाल भाजपा के नेताओं के घरों पर भी गए। जिन्हें आतंकियों ने मार दिया था। जम्मू में राजनीतिक दलों और भाजपा के प्रमुख नेताओं से भी उपराज्यपाल ने बैठक की। जम्मू और कश्मीर की पूरी स्थिति को भांपने के बाद नई दिल्ली में उपराज्यपाल ने रिपोर्ट दी। भाजपा के प्रदेश महासचिव अशोक कौल भी जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर चिंता जता चुके हैं। राम माधव का यह दौरा काफी महत्पूर्ण माना जा रहा है। आतंकी धमकियों से हतोत्साहित और खौफजदा पार्टी कार्यकर्ताओं मे आत्मविश्वास बढ़ाने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने जोर दिया। वीरवार को कश्मीर पहुंचे और जमीनी हालातों काजायजा लिया। पार्टी नेताओं से कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और राजनीतिक हालातों की समीक्षा की। कश्मीर में पार्टी नेताओं कोआश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे। कश्मीर में राजनीतिक नेताओं  के रिहा करने के बाद राम माधव की यह पहली बैठक है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए टूटने के बाद राम माधव का यह दूसरा दौरा है। घाटी में पिछले कुछ समय से भाजपा के सरपंचों और पंचों को आतंकी निशाना बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं में खौफ पैदा हुआ है और उनमें नई जान फूंकने के लिए ही राममाधव का  दो दिवसीय दौरा है। श्रीनगर पहुंचते ही वह सर्किट में पहुंचे और बैठक की। 

बदल रही है घाटी की फिजा
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भाजपा प्रभारी राममाधव ने पार्टी नेताओं से बैठक में कहा कि कश्मीर में फिजा बदल रही है। चुनावों के लिए हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल कर सकें। का भी राम माधव ने बैठक में संकेत दिए। घाटी में राष्ट्रवादी भावनाओं को बढ़ावा मिला है और राष्ट्रवाद को लेकर भी सोच बदली है। भाजपा के प्रति भी आम लोगों की सोच बदली है।

कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए पहुंचे हैं राममाधव
जम्मू। पार्टी सू़त्रों के अनुसार राम माधव कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने लिए कश्मीर के दौरे पर आए हैं। पार्टी के कश्मीर अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ सोफी, प्रदेश महासचिव अशोक कौल, कश्मीर प्रभारी विवोध गुप्ता, कश्मीर में पार्टी सचिव डा हिना खान व कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। मोहम्मद युसुफ सोफी केे अनुसार दौरा केेवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने पर ही केंद्रीत है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और त्यागपत्र पर गंभीर मंत्रणा
जम्मू। राममाधव ने कश्मीर घाटी पार्टी नेताओं को आश्वासन दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं  को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बचनबद्ध है। राज्य सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है और कार्यकर्ताओं और नेताओं को सिक्योरिटी जोन में रखने के लिए राज्य सरकार ने काम शुरू कर दिया है। भाजपा के सरपंचों, पंचों और नेताआं पर आतंकी हमलों के बाद पिछले एक महीने में पार्टी के 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है।

जून से पार्टी नेताओं पर हो रहे हमले तेज
जम्मू। कश्मीर में जून महीने से ही भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमले तेज हुए हैं। जून महीने में ही भाजपा के अजय पंडिता की आतंकियों ने हत्या कर दी। कुछ देर शांति के बाद आठ जुलाई को भाजपा के उभरते युवा चेहरे वसीमा बारा, उसके भाई उमर सुल्तान और पिता शेख बशीर अहमद की आतंकियों ने मार दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गई। पांच अगस्त के बाद काजीगुंड के वूसू क्षेत्र के सरपंच को गोली मारने के बाद सिलसिला एक बार से शुरू हो गया। अगस्त में ही पार्टी के तीन सरपंच और एक जिला अध्यक्ष की हत्या की गई। पार्टी के एक नेता के घर के बाहर गे्नेड भी दागा।

Related posts

5 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामिया, इस जुर्म से बना था बदमाश

Shailendra Singh

विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी बढ़ेगी भाजपा की ताकत

Aditya Mishra