featured खेल देश

अफरीदी के बयान पर बोले राजनाथ सिंह -कश्मीर भारत का था, है और रहेगा

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया- राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : क्रिकेटर शाहिर अफरीदी के कश्मीर वाले बयान अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है। उनका कहना है, “बात तो ठीक कही उन्होंने। वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे कश्मीर क्या संभालेंगे। कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।

 राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

शाहिद अफरीदी ने दिया था बयान

बता दें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था, “कश्मीर को आजाद करना चाहिए। मानवता को जिंदा रहना चाहिए। लोगों को मौत नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। वह अपने चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है। बड़ी चीज है इंसानियत। वहां लोग मर रहे हैं, जो दर्दनाक है। किसी भी समुदाय के लोगों की मौत दर्दनाक है।” उन्होंने यह बात लंदन में मीडिया से बातचीत के दैरान कही थी।

भारतीय मीडिया पर लगाया आरोप

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, “मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलने चाहिए।”

ट्वीट कर दी सफाई

उन्होंने एक और ट्वीट में अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, “क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है क्योंकि इससे पहले जो कहा वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।” गौरतलब है कि अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर अप्रैल में कहा था कि वहां चिंताजनक स्थितियां हैं। संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करना है।

Related posts

खादी,स्वच्छता,पर्यटन के साथ वीरांगनाओं का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

piyush shukla

गुजरात चुनावः रैली में थाली-बेलन लेकर पहुंची महिलाएं, मंच से लौटे मंत्री

Vijay Shrer

केजरीवाल और EC की रिश्वत वाले बयान पर ‘जंग’ जारी

shipra saxena