लखनऊ: केंद्रीय मंत्री और राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज अपने संसदीय दौरे पर है। मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर है। सांसद राजनाथ सिंह सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका स्वागत महापौर सयुक्ता भाटिया ने किया। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधे अपने आवास दिलकुशा के लिए रवाना हुए।
राजनाथ सिंह का आज का कार्यक्रम
राजनाथ सिंह आज वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा जिनकी कोरोना से मृत्यु हो गई थी। उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने जाएगे। 5.40 बजे भाजपा लखनऊ महानगर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव के आवास जाएंगे रक्षा मंत्री।
- 5.40 बजे स्वर्गीय प्रदीप भार्गव के घर जाएंगे
- प्रदीप भार्गव की कोरोना से हुई थी मौत
- कल सामाजिक संगठनों से करेंगे मुलाकात
- शाम चार बजे निर्माणकार्यों का निरीक्षण करेंगे
- 10.15 बजे कानपुर के लिए प्रास्थान करेंगे
कल सामाजिक संगठनों से करेंगे मुलाकात
रविवार को राजनाथ सिंह अपने आवास दिलकुशा पर सामाजिक संगठनों से भी भेंट करेंगे। शाम 4 बजे आउटर रिंग रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण करेंगे। सोमवार सुबह 10.15 बजे सड़क मार्ग से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।