Breaking News यूपी

लखनऊ के बिगड़ते हालात पर राजनाथ सिंह ने लिया एक्शन, सांसद निधि से दिलाई बड़ी मदद

लखनऊ के बिगड़ते हालात पर राजनाथ सिंह ने लिया बड़ा एक्शन, सांसद निधि से दिलाई बड़ी मदद

लखनऊ: कोरोना संक्रमण से राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थिति काफी बिगड़ रही है। लगातार यहां 5000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने एक अच्छी पहल की है।

DRDO बनाएगा दो कोविड अस्पताल

DRDO की तरफ से राजधानी लखनऊ में दो कोविड अस्पताल तैयार किए जाएंगे। इसे तैयार करने के लिए रक्षा मंत्री की तरफ से निर्देश दिया गया। इसके लिए सांसद निधि से मदद दी जा रही है, जिसे मिशन मोड पर जल्द ही तैयार किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में संक्रमण की स्थिति काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी इसका बहुत बुरा असर हो रहा है।

500 बेड की क्षमता वाला होगा अस्पताल

ये दो कोविड अस्पताल 500-500 बेड की क्षमता वाले होंगे। जिसे तैयार करने के लिए विशेष टीम भेजी जा रही है। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम भी दिल्ली से आएगी। सांसद निधि से कोविड मदद हेतु 250 लाख तत्काल प्रभाव से निर्गत किए गए हैं। गोल्डेन ब्लॉसम व हज हाउस में होगी 600 से 1500 तक बेडों की व्यवस्था, जिनका संचालन सेना व स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

दिल्ली से ही वेंटीलेटर की सुविधा भी रक्षा मंत्री की तरफ से शहरवासियों के लिए भेजी जा रही है। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद भी हैं। ऐसे में क्षेत्र वासियों के लिए उनका यह कदम काफी सराहनीय है।

आंकड़े अब डरा रहे

उत्तर प्रदेश में 22,439 नये मरीज सामने आए थे, राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 5183 नए मरीज मिले हैं। वहीं प्रयागराज में 1888, वाराणसी में 1859 मरीज, कानपुर में 1263 केस और गोरखपुर में 750 केस मिले हैं। शहर के बड़े अस्पताल जिनमें केजीएमयू, पीजीआई, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया में स्थिति सामान्य नहीं है। यहां ओपीडी व्यवस्था को पहले ही बंद कर दिया गया है। कोविड मरीजों का लगातार आना जारी है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। जिसमें सहयोग देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी पहल की है।

Related posts

पुरुषोत्तम मासः अधिकमास का 16 अक्टूबर को समापन, जानें कितनी फलदायी है यें अमावस्या

Trinath Mishra

अलवर गैंग रेप: मायावती का पीएम को चैलेंज आप खुद क्यों नहीं देते स्तीफा

bharatkhabar

पीएम मोदी के करीबी सुरेश भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री

Hemant Jaiman