Breaking News featured देश

चीनी रक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की इच्छा की जाहिर

चीनी रक्षा मंत्री

नई दिल्ली: भारत-चीन के बीच लद्दाख में सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। इस बीच चीनी रक्षा मंत्री जरनल वेइ फेंघे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं। वेइ फेंघे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की इच्छा जाहिर की हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय रूस की राजधानी मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए में हैं। चीन के रक्षा मंत्री जरनल वेइ फेंघे भी बैठक में हिस्सा लेने रूस में पहुंचे हुए हैं। इसी के चलते चीनी रक्षा मंत्री जरनल वेइ फेंघे ने SCO बैठक से अलग मुलाकात की इच्छा जाहिर की है। चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन के समक्ष यह इच्छा जाहिर की हैं।

बता दें कि LAC पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी हैं। इसी के चलते चीन की तरफ से मुलाकात की इच्छा को बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आधिकारिक पुष्टि नहीं

मालूम हो कि राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री दोनों ही शुक्रवार को होने वाली एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में हैं। हालांकि, भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से चीनी रक्षा मंत्री के राजनाथ सिंह से मुलाकात को लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है।

बता दें सूत्रों के मुताबिक इससे पहले जानकारी मिली थी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मास्को में अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात नहीं करेंगे।

भारत और रूस के बीच बड़ा समझौता

बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान वह आज एससीओ की बैठक में शामिल होंगे। मॉस्को दौरे के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिए एक बड़ा समझौता किया हैं। आधिकारिक रूसी मीडिया ने यह जानकारी दी। एके-203 राइफल, एके-47 राइफल का नवीनतम रूप है। यह ‘इंडियन स्मॉल ऑ‌र्म्स सिस्टम’ (INSAS) 5.56 गुना 45mm राइफल की जगह लेगा।

इससे पहले जून महीने में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस पहुंचे थे, तब भी उन्होंने चीनी प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं की थी.

Related posts

शनिवार या फिर अमेरिका से आने के बाद होगा नए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान

Pradeep sharma

Aaj Ka Rashifal: 17 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Rahul

Russia Ukraine war: KGMU प्रवक्ता ने बताया यूक्रेन से लौटे छात्रों का क्या होगा भविष्य?

Saurabh