featured Breaking News देश बिहार यूपी

शनिवार या फिर अमेरिका से आने के बाद होगा नए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान

Rahul Gandhi and ashok choudhary शनिवार या फिर अमेरिका से आने के बाद होगा नए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान

बिहार। बिहार कांग्रेस में इन दिनों काफी उथल पुथल मची हुई है। माना जा रहा है कि शनिवार को बिहार कांग्रेस से जुड़ा कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महाराष्ट्र कार्यक्रम के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शक्रवार रात तक दिल्ली पहुंच गए थे। माना जा रहा है कि शनिवार को राहुल गांधी पार्टी अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार कांग्रेस पर काई अहम फैसला ले सकते हैं।

Rahul Gandhi and ashok choudhary शनिवार या फिर अमेरिका से आने के बाद होगा नए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान
Rahul Gandhi

जानकारी के मुताबिक शनिवार को राहुल गांधी का शनिवार को कोई कार्यक्रम नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि राहुल गांधी बिहार में पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष के लिए अटकलें लगनी भी शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद के नाम पर चर्चा की जा रही है। 10 सितंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका जाने वाले हैं। ऐसे में उनके अमेरिका से आने के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना संभव माना जा रहा है।

हालांकि बिहार कांग्रेस में पड़ी फूट पर पार्टी आलाकमान सहित विधायक भी इनकार करते हैं। पार्टी विधायकों का मानना है कि बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ पार्टी अध्यक्ष अशोक चौधरी की तरफ से कहा गया है कि जिस पार्टी को उन्होंने अपनी जिंदगी के 25 साल दिए हैं अब उसी पार्टी में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उनका यह बयान हाल ही में आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले उनका मंत्री पद चला गया और अब अध्यक्ष पद भी जाने वाला है।

Related posts

हल्द्वानी: सैन्य सम्मान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का भाजपा पर वार, कहा BJP को हर जगह करना पड़ रहा विरोध का सामना

Rahul

मेयर ने सुनीं जनता की शिकायतें, दिए निस्तारण के आदेश

Aditya Mishra

तेजस के पहले सफर में ही हुआ ऐसा हादसा

Srishti vishwakarma