featured राजस्थान

RAJASTHAN: कद्दावर कांग्रेस नेता जमना बारूपाल का निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

images 4 RAJASTHAN: कद्दावर कांग्रेस नेता जमना बारूपाल का निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रही जमना बारूपाल का गुरुवार देर रात बीकानेर में निजी अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया।

कद्दावर कांग्रेस नेता जमना बारूपाल का निधन

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रही जमना बारूपाल का गुरुवार देर रात बीकानेर में निजी अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने दुख जताया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गिरने के कारण जमना बारूपाल के पैर में फैक्चर हो गया था। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को बीकानेर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

निधन की सूचना के बाद बीकानेर में शोक की लहर

कांग्रेस नेता के निधन की सूचना के बाद बीकानेर में शोक की लहर छाई हुई है। उनके आवास पर पहुंचकर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बारूपाल का निधन बहुत ही दुखद है। वहीं केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और गोविन्द मेघवाल ने भी बारूपाल के निधन पर शोक जताया है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी बारूपाल के निधन को बीकानेर संभाग के लिए बड़ी क्षति बताया है।

2000 से 2006 तक राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रहीं

बता दें कि जमाना बारूपाल साल 2000 से 2006 तक राज्यसभा में कांग्रेस की सांसद रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हो या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बारूपाल को सभी बुआ कहकर ही बुलाते थेय़ गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य रहते हुए उन्होंने बीकानेर के साथ अनुसूचित जाति व जन जाति के अनेक मुद्दे राज्यसभा में उठाए। उनका व्यवहार था कि वो हर किसी बड़े नेता का ध्यान अपनी ओर खींच लेती थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके व्यवहार के कायल रहे। राहुल गांधी के साथ उनका फोटो काफी चर्चा में रहा, जिसमें राहुल ने जमना बारूपाल को गले लगाया हुआ है। इसके अलावा अशोक गहलोत भी उन्हें पूरा मान सम्मान देते रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल बारूपाल के परिवार से आने वाली जमना बारूपाल के बाद राजनीति में सक्रिय रही। उनके बाद पुत्र वधु सुषमा बारूपाल भी राजनीति कर रही हैं लेकिन उनके जितना कद कोई हासिल नहीं कर पाया।

Related posts

महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, ये था प्लान

Rani Naqvi

एलर्ट: देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

bharatkhabar

मोदी कैबिनेट में अजय मिश्र टेनी, संसद रत्‍न अवार्डी का जानिए सियासी सफर

Shailendra Singh